Wednesday , October 14 2026 10:17 PM
Home / Entertainment / कार में जी भरके खाते दिखे बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज, कुछ दिन पहले गाड़ी में ही Ex वाइफ संग हुए थे इंटिमेट

कार में जी भरके खाते दिखे बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज, कुछ दिन पहले गाड़ी में ही Ex वाइफ संग हुए थे इंटिमेट


जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक हॉलीवुड के बेस्ट पावर कपल हैं। यह जोड़ी समय-समय पर अपनी डेट्स से कपल गोल्स भी देते हैं। जेनिफर लोपेज की बेन एफ्लेक से शादी को एक साल से अधिक समय हो गया है। यह जोड़ी अभी भी एक-दूसरे के प्यार में पागल है और अक्सर दोनों की एक-दूसरे के साथ रोमांस करते हुए तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं।
अमेरिकी एक्ट्रेस, सिंगर और डांसर, Jennifer Lopez को जेएलओ के नाम से भी जाना जाता है। 1991 में अपने डेब्यू के बाद से वो कई लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने काम और लुक से अपने फैंस को चौंकाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। इसी तरह, उनके पति बेन एफ्लेक भी फैंस के बीच में काफी फेमस हैं। दो बार के एकेडमी अवॉर्ड विनर अब एक फेमस फिल्ममेकर भी हैं।
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक – 5 अक्टूबर, 2023 को जेनिफर लोपेज और उनके पति Ben Affleck को लॉस एंजिल्स में फूड चेन ड्राइव-थ्रू में मैकडॉनल्ड्स से खाते हुए देखा गया। जब जेएलओ ने उनके बर्गर का एक बड़ा टुकड़ा खाया तो बेन को अपने फाउंटेन ड्रिंक को पीते हुए देखा गया। यह कपल काफी अच्छे मूड में लग रहा था क्योंकि वे मुस्कुरा रहे थे और कुछ बातचीत कर रहे थे।