Wednesday , October 14 2026 10:15 PM
Home / Entertainment / ऑस्कर अवॉर्ड को डोर स्टॉपर की तरह यूज करती हैं हॉलीवुड एक्ट्रेस ग्वेनेथ पाल्ट्रो? भड़की जनता तो अब दी सफाई

ऑस्कर अवॉर्ड को डोर स्टॉपर की तरह यूज करती हैं हॉलीवुड एक्ट्रेस ग्वेनेथ पाल्ट्रो? भड़की जनता तो अब दी सफाई


ऑस्कर की ट्रॉफी को अपने हाथ में थामना, अपने आप में एक इतिहास रचने जैसा है। सिनेमा की दुनिया में एकेडमी अवॉर्ड के बहुत ज्यादा मायने है। बामुश्किल ही इसे जीता जा जाता है, लेकिन अगर सोचिए कि किसी एक्टर या एक्ट्रेस को ये ट्रॉफी मिली हो और उसने इस ट्रॉफी को डोर स्टॉपर बना दिया हो तो आपका क्या रिएक्शन होगा!! हो गए ना शॉक्ड? ऐसा हुआ है। हॉलीवुड एक्ट्रेस ग्वेनेथ पाल्ट्रो ने ऐसा किया है। उन्होंने खुद इस बारे में बताया और उनकी काफी आलोचना हुई तो उन्होंने सफाई भी दे डाली। आइये जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया?
हॉलीवुड एक्ट्रेस Gwyneth Paltrow यह सुनिश्चित करती हैं कि उनके ऑस्कर का इस्तेमाल हो। 51 साल की एक्ट्रेस ने वोग को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो अपने हैम्पटन वाले घर में डोर स्टॉपर के रूप में सोने की प्रतिमा (ऑस्कर ट्रॉफी) का यूज करती हैं। ग्वेनेथ ने अपनी 1999 की फिल्म ‘शेक्सपियर इन लव’ के लिए अपने पहले नॉमिनेशन में बेस्ट एक्ट्रेस का एकेडमी अवॉर्ड जीता था।