
यूपी के बागपत जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। हत्या के आरोपी में चार युवक जेल में सजा काट रहे थे, लेकिन अचानक से पाकिस्तान से जानकारी मिली की कि लाहौर जेल में युवक बंद है, जिसकी हत्या का आरोप उन लोगों पर है। इसके बाद चारों लोगों को जेल से रिहा कर दिया गया।
सचिन त्यागी, बागपत: मुरादनगर के तेजवीर की हत्या के आरोप में बागपत के चमरावल गांव निवासी एक युवक दो साल से सजा काट रहा था, जबकि मृतक पाकिस्तान में जिंदा है और लाहौर की जेल में बंद है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी बागपत से की और न्यायालय में सबूत के साथ अपना पक्ष रखा है।
पीड़ित युवक बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र के चमरावल गांव का रहने वाला गौरव है। मरने वाला तेजवीर गौरव की डेयरी पर काम करता था। करीब दो साल पहले तेजवीर संदिग्ध परिस्थियों में गायब हो गया था। तेजवीर के परिजनों ने चमरावल निवासी गौरव त्यागी और उसके तीन साथी बिट्टू, सतीश और सत्येंद्र पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने अधूरे साक्ष्य के साथ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया था।
गौरव के अधिवक्ता अनुज ढाका ने बताया है कि गौरव एक माह पहले जेल से छूटकर आया है। गौरव के घर आठ माह पूर्व एलआईयू की टीम जांच के लिए पहुंची थी, जिससे परिजनों को पता चला है कि तेजवीर नाम का व्यक्ति पाकिस्तान की जेल में बंद है। गौरव ने जेल से ही पत्राचार और आरटीआई से जानकारी जुटाते हुए साक्ष्य न्यायालय में पेश किए। जिसके बाद उसको जमानत मिल गई। वहीं, अन्य को भी जमानत मिल गई है।
डीएनए का नहीं हुआ मैच – 14 अक्टूबर 2022 को गौरव के खिलाफ धारा 302, 323, 504, 201 में मुकदमा दर्ज हुआ था। गाजियाबाद में मिले एक अज्ञात शव को तेजवीर का शव बताते हुए हत्या का मुकदमा लिखा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद डीएनए जांच भी कराई गई, जो मैच नहीं हुई।
Home / Uncategorized / पाकिस्तान से मिला बड़ा सुराग और हत्या में बंद चारों आरोपी जेल से छूट गए, जानिए पूरा मामला
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website