
अमेरिका के टर्लॉक स्थित गुरुद्वारे में एक व्यक्ति ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। करीब 9.17 मिनट पर टर्लॉक पुलिस को गुरुद्वारे में आत्महत्या की सूचना मिली। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि किसी ने प्रार्थना कक्ष में खुद को गोली मार ली
इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के टर्लॉक स्थित गुरुद्वारे में एक व्यक्ति ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। करीब 9.17 मिनट पर टर्लॉक पुलिस को गुरुद्वारे में आत्महत्या की सूचना मिली। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि किसी ने प्रार्थना कक्ष में खुद को गोली मार ली है और वह मृत दिखाई दे रहा था। बंदूक अभी भी उसके पास ही थी। अब ज़्यादातर लोग बाहर हैं।
अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत उस व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। बंदूक बरामद कर ली गई है। अधिकारी वर्तमान में जांच कर रहे हैं और व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। अपराध स्थल की पहचान कर ली गई है और सभी लोग बाहर हैं। कोरोनर कार्यालय से संपर्क करके बाहर आने के लिए कहा गया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website