
हॉलीवुड एक्ट्रेस अमेरिका फेरेरा के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी। एक्ट्रेस अमेरिका और रयान पियर्स विलियम्स के घर बेटी का जन्म हुआ है। अमेरिका फेरेरा 36 की उम्र में दूसरी बार मां बनी हैं।
इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर कर दी। सामने आई तस्वीर में उनकी न्यूबाॅर्न बेबी का सिर्फ हाथ ही दिख रहा है। तस्वीर में वह अपने पति के साथ अपनी बेटी का हाथ पकड़े हुए हैं।
अमेरिका फेरेरा ने उसी पोस्ट में कहा कि कोरोनोवायरस महामारी में वो मां बनी हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। साथ ही इस बात से उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
बता दें कि एक्ट्रेस अमेरिका फेरेरा ने 2011 में निर्देशक रयान पियर्स विलियम्स से शादी की थी। बेटी से पहले कपल के घर एक बेबी बाॅय था, जिसकी तस्वीरें वे अक्सर इंस्टा पर शेयर करते हैं।
Home / Entertainment / 36 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस अमेरिका फेरेरा, बेटी का हाथ थाम शेयर की तस्वीर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website