Saturday , September 12 2026 7:04 PM
Home / Entertainment / इनको अपनी प्रेरणा मानती हैं अभिनेत्री ओक्टाविया स्पेंसर

इनको अपनी प्रेरणा मानती हैं अभिनेत्री ओक्टाविया स्पेंसर


लॉस एंजेलिस। अपनी मां डेलसेना को 18 वर्ष की आयु में खो चुकीं अभिनेत्री ओक्टाविया स्पेंसर ने बताया कि उनकी मां ही उनकी प्रेरणा हैं। वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के हवाले से स्पेंसर ने कहा, ‘‘जिस महिला ने मुझे सबसे ज्यादा प्रेरित किया है, वो मेरी मां हैं। उन्होंने हमेशा यह सुनिश्चित करने की कोशिश की थी कि हम उन सभी अवसरों का फायदा उठाएं, जो हमें मिलते हैं।’’

अभिनेत्री ने कहा कि उनकी मां ने उन्हें कम उम्र से ही व्यावहारिक, जमीन से जुड़ी और मेहनती बनना सिखाया। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें जो कुछ भी मिला हमें उससे ज्यादा मिला और बहुत से अन्य लोगों की तुलना में बहुत कम मिला, इसलिए वह एकमात्र ऐसी महिला हैं, जिन्हें मैं यह ही चीज का श्रेय देती हूं।’’