Wednesday , June 17 2026 12:16 PM
Home / Entertainment / Bollywood / आमिर खान के साथ काम कर सकती हैं अदिती राव हैदरी

आमिर खान के साथ काम कर सकती हैं अदिती राव हैदरी


आमिर खान के साथ काम करना हर अभिनेत्री का सपना होता है। बॉलीवुड अभिनेत्री अदिती राव हैदरी मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। अदिति राव हैदरी ने आमिर खान से मुलाकात की है। इससे इस बात की चर्चा हो रही है आमिर की अगली फिल्म में अदिति काम करती नजर आ सकती है।
आमिर खान अपनी अगली फिल्म की कासिंटग में व्यस्त हैं। आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स आफ हिंदुस्तान’ रिलीज हो चुकी है। इसके बाद आमिर खान की अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। अदिति राव हैदरी का आमिर खान के घर जाकर मीटिंग करना इस बात की ओर इशारा तो करता है कि आने वाले दिनों में आमिर की अगली फिल्म का हिस्सा बन सकती है।