Sunday , April 26 2026 9:04 AM
Home / News / ब्रिटेन के बाद अब रूस के PM Mikhail Mishustin भी Coronavirus पॉजिटिव

ब्रिटेन के बाद अब रूस के PM Mikhail Mishustin भी Coronavirus पॉजिटिव


रूस में कोरोना वायरस का दायरा बढ़ता जा रहा है। यहां तक कि देश के प्रधानमंत्री मिशाइल मिशुस्टिन भी कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। न्यूज एजेंसी एफपी ने यह जानकारी दी है। वहीं, देश में गुरुवार तक कोरोना की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 1,00,000 पार कर गई थी और मरने वालों की संख्या 1,000 पार कर गई थी। इससे पहले ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
लेटेस्ट कॉमेंट
राशिया में तो पुतिन ही सबकुछ हैं, जो की 2036 साल तक क्षमता में रहना चाहता हैं, बाकी सब कोई महात्म नहीं रखते |
Sanjoy Pandey
सभी कॉमेंट्स देखैंअपना कॉमेंट लिखेंइसी साल जनवरी में प्रधानमंत्री के पद के लिए चुने गए मिशाइल का COVID-19 के लिए टेस्ट कराया गया था जो गुरुवार को पॉजिटिव आया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलिवजन पर ब्रॉडकास्ट किए गए एक वीडियो में मिशाइल ने यह जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह फिलहाल पीएम पद से हट रहे हैं। उन्होंने आंद्रे बेलुसोव को कार्यकारी पीएम बनाए जाने की सलाह भी दी जिसे पुतिन ने मान लिया। मिशाइल अब कोरोना के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होंगे।

अमेरिका
अमेरिका
कुल केस: 1,068,689मौत: 62,176
स्पेन
कुल केस: 239,639मौत: 24,543
इटली
कुल केस: 205,463मौत: 27,967
फ्रांस
कुल केस: 166,420मौत: 24,087
ब्रिटेन
कुल केस: 165,221मौत: 26,097
जर्मनी
कुल केस: 162,123मौत: 6,518
तुर्की
कुल केस: 117,589मौत: 3,081
रूस
कुल केस: 106,498मौत: 1,073
ईरान
कुल केस: 94,640मौत: 6,028
​चीन
कुल केस: 82,862मौत: 4,633

ब्रिटेन के पीएम को भी हुआ था कोरोना
इससे पहले ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन भी कोरोना का शिकार हो चुके हैं। उन्हें आईसीयू तक में भर्ती कराना पड़ा था लेकिन इलाज के बाद वह वापस काम पर लौट आए हैं। दुनियाभर में 3,253,612 लोगों को अपनी जद में ले लिया है। पिछले साल नवंबर से जारी महामारी के चलते 230,119 लोगों की मौत हो चुकी है। कई देशों में यह त्रासदी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। दुनियाभर में अब तक 1,023,588 लोग इस भयानक बीमारी को हराकर ठीक भी हो चुके हैं।