Friday , September 11 2026 10:52 AM
Home / Entertainment / Bollywood / प्रेम से जुड़े सवाल को लेकर आलिया की ना

प्रेम से जुड़े सवाल को लेकर आलिया की ना

2
बॉलीवुड एक्ट्रैस आलिया भट्ट का नाम एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरूण धवन और अर्जुन कपूर जैसे उनके अधिकतर सह-कलाकारों के साथ जोड़ा जाता रहा है लेकिन अभिनेत्री आलिया ने अपने प्रेम संबंधों के बारे में बात नहीं करने का फैसला किया है। ‘तमा तमा’ गाने के रिमेक के लांच के मौके पर उपस्थित 23 वर्षीय आलिया ने मीडिया से ‘प्रेमी’ को लेकर सवाल नहीं पूछने को कहा। गाने के बोल ‘तू प्रेमी, आहा, मैं प्रेमी, आहा’ के संदर्भ में पत्रकारों ने आलिया से उनके बॉयफ्रेंड के बारे में सवाल पूछना शुरू कर दिया। इसके जवाब में आलिया ने कहा, ‘‘मुझसे वादा कीजिए कि आप प्रेमी के बारे में नहीं पूछेंगे। आप नहीं पूछेंगे।’’ इस गीत का नया संस्करण आलिया और वरूण धवन की आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का हिस्सा है। मूल गीत ‘थानेदार’ फिल्म का है, जिसमें माधुरी दीक्षित और संजय दत्त ने काम किया था। ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ 10 मार्च को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *