Wednesday , May 27 2026 12:18 PM
Home / Uncategorized / अमेरिका ने B1/B2, H-1B वीजा धारकों के लिए खत्म की इंटरव्यू से छूट, जानें क्या होगा भारतीयों पर असर

अमेरिका ने B1/B2, H-1B वीजा धारकों के लिए खत्म की इंटरव्यू से छूट, जानें क्या होगा भारतीयों पर असर


ड्रॉपबॉक्स साक्षात्कार छूट कार्यक्रम 2 सितंबर, 2025 को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद नए सिरे से H1B और L1 नवीनीकरण के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार की आवश्यकता होगी।
अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने अपने वीजा साक्षात्कार प्रोग्राम में कई बड़े बदलाव किए हैं। ड्रॉपबॉक्स प्रोग्राम (साक्षात्कार छूट) 2 सितंबर को खत्म हो रहा है। B1/B2, H-1B समेत ज्यादा वीजा श्रेणियों के लिए यह प्रोग्राम अनिवार्य रूप से समाप्त हो जाएगा। इसके बाद सभी को वीजा के लिए इंटरव्यू देना होगा। इससे वीजा हासिल करने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है। भारतीय बड़ी तादाद में अमेरिका वीजा होल्डर हैं। ऐसे में भारतीयों पर ये बदलाव सीधा प्रभाव डालेगा।
अमेरिकी सरकार का वीजा में बदलाव का फैसला उन लोगों पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालेगा, जो अपने H1-B, L1, F1, या O1 वीजा रिन्यू कराना चाहते हैं। इस बदलाव के बाद 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों और 79 वर्ष से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को भी विदेश में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के अधिकारी के साथ इंटरव्यू में उपस्थित होना आवश्यक होगा।