
पूर्वी ओकलाहामा में वाहन चोरी के एक मामले में दो संदिग्धों का पीछा करते वक्त पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को मार गिराया जबकि किशोर (17) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मस्कोगी पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार दोपहर पुलिसकर्मी एक कार और एक ट्रक चोरी की घटना के सिलसिले में जांच करने गए थे।
पुलिसकर्मियों ने ट्रक का पता लगाया और उसका पीछा किया, तब दो संदिग्ध वाहन छोड़कर भागने लगे। उनके तथा पुलिस के बीच गोलीबारी भी हुई। पुलिस ने बताया कि संदिग्धों में से लड़की थी जिसे मार गिराया गया। लड़का जंगल की ओर भाग गया जिसका ड्रोन के जरिए पता लगाया गया। जब पुलिसकर्मी संदिग्ध लड़के के पास पहुंचे तो उसने खुद को गोली मार ली। मस्कोगी पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website