
साल 2020 न सिर्फ आम इंसान बल्कि मनोरंजन जगत की बड़ी हस्तियों के लिए भी बुरा साबित हो रहा है। जैसे-जैसे ये साल समाप्त हो रहा है, कई महान हस्तियों को भी अपने साथ लेता जा रहा है। हाल ही में खबर आई है कि अमेरिकन सिंगर और एक्टर जॉनी नैश का निधन हो गया है। जॉनी अभी 80 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा छा गया है। फैंस और स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए उऩ्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
मशहूर गायक के निधन की जानकारी उनके बेटे जॉनी नैश जूनियर ने दी है। उन्होंने मीडिया को बताया कि वो दुनिया के बेस्ट पिता रहे हैं। वे एक बेहतरीन पिता थे और पूरे फैमिलीमैन थे। वे लोगों से प्यार करते थे। उनकी बिरादरी उन्हें हमेशा याद करेगी। परिवार ही उनकी दुनिया था। उनके पिता की जन्मस्थान ह्यूस्टन में घर पर ही प्राकृतिक कारणों से मृत्यु हो गई।
जॉनी नैश को लोग 1972 की क्लासिक धुन ‘आई कैन सी क्लियरली नाउ’ के निर्माता और कलाकार के रूप में जानते हैं। ये सॉन्ग उनके करियर का सबसे हिट गाना था। जॉनी ने अपने 36 साल के करियर में लोगों को अमिट यादें दी है। अपने करियर में सिंगर ने कई यादगार गानों को अपनी आवाज दी और कई खिताब भी अपने नाम किए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website