Friday , June 5 2026 11:49 PM
Home / Uncategorized / गुमनाम कंपनी ने हरा दिया दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एनवीडिया के AI मॉडल को, कौन है स्प्रिट एआई, कहां से कनेक्शन?

गुमनाम कंपनी ने हरा दिया दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एनवीडिया के AI मॉडल को, कौन है स्प्रिट एआई, कहां से कनेक्शन?


दिग्गज टेक कंपनियां हों या फिर देश, इस समय एआई की रेस में खुद को टॉप पर रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डिजिटल दुनिया से निकलकर असली दुनिया में कदम रख चुका है। चीन और अमेरिका के बीच एक नया तकनीकी मुकाबला चल रहा है। इसमें दोनों देश अगली पीढ़ी के रोबोट्स को चलाने वाले “दिमाग” बनाने की होड़ में लगे हुए हैं। चिप बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी Nvidia के Cosmos 3 मॉडल लॉन्च होने के दो दिन बाद एक चीनी स्टार्ट-अप ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बता दें कि एनवीडिया का यह नया मॉडल फिजिकल AI को काम करने से पहले सोचने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। चीनी की कंपनी के मॉडल ने एनवीडिया को पीछे छोड़ दिया है।
इस मॉडल को भी पछाड़ा – चीन का दबदबा केवल पॉलिसी मॉडल्स तक ही सीमित नहीं है। एम्बोडीड वर्ल्ड मॉडल्स का मूल्यांकन करने वाला WorldArena बेंचमार्क में फिलहाल WorldScape-0.2 सबसे आगे है। इसे चीनी स्टार्ट-अप Manifold AI ने बनाया है। इसने पॉलिसी इवैल्यूएटर ट्रैक में Nvidia के Cosmos-Predict 2.5 (action) को पीछे छोड़ दिया।
चीन का मॉडल पहले स्थान पर – बुधवार को झेजियांग के हांगझोऊ में स्थित Spirit AI ने बताया कि एम्बेडेड इंटेलिजेंस के लिए उसका फाउंडेशन मॉडल Spirit v1.6 बनाया है, जो चीन का पहला ऐसा मॉडल है, जिसने RoboArena के ग्लोबल लीडरबोर्ड में पहला स्थान हासिल किया है। Spirit AI, चीन की ऐसी कंपनी है, जिसे ग्लोबल स्तर पर एनवीडिया जैसी बहुत ज्यादा पहचान नहीं मिली है।
स्कोर- Spirit v1.6 ने बेंचमार्क पर 1,924 स्कोर किया और Nvidia के Cosmos3-Nano-Policy को पीछे छोड़ दिया।
इसने 1,881 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
तीसरे नंबर पर DreamZero रहा, जिसका स्कोर 1,763 था। यह भी एनवीडिया का ही एक प्रोजेक्ट था, जिसे फरवरी में पेश किया गया था।
क्या है RoboArena बेंचमार्क? – बता दें कि RoboArena बेंचमार्क यह देखता है कि सामान्य रोबोट पॉलिसी कितनी प्रभावी ढंग से असली दुनिया के कामों में बदल पाती हैं। इसे एनवीडिया ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले जैसे टॉप संस्थानों के साथ मिलकर डेवलप किया था। बेंचमार्क का यह डेटा एक बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहा है। रोबोटिक्स अब आधिकारिक तौर पर AI का अगला मोर्चा बन गया है।
फिजिकल AI मॉडल क्या है? – जहां Large Language Models (LLMs) को टेक्स्ट और कोड को प्रोसेस करने और बनाने के लिए बनाया जाता है। वहीं, एक फिजिकल AI मॉडल मशीनों को जैसे कि ह्यूमनॉइड्स, रोबोटिक हाथ या खुद से चलने वाले वाहन असली दुनिया को समझने, महसूस करने और उसके साथ इंटरैक्ट करने में सक्षम बनाता है।
किन दो चीजों पर मापा जाता है? – पहला- पॉलिसी क्षमताएं। यह मॉडल की वह क्षमता होती है, जिसके आधार पर वह अपने द्वारा देखी गई चीजों के अनुसार कोई काम करता है। RoboArena लीडरबोर्ड पर मुख्य रूप से इसी पैमाने को मापा जाता है।
दूसरी क्षमता ‘वर्ल्ड क्षमताएं’ हैं, जो मॉडल की वह क्षमता है, जिसके द्वारा वह यह अनुमान लगाता है और उसका सिमुलेशन करता है कि यदि कोई विशेष काम किया जाता है, तो उसके बाद क्या होगा।