
हॉलीवुड एक्ट्रेस आना दे अर्मास इन दिनों कोरोना और लॉकडाउन के चलते बॉयफ्रेंड बेन एफ्लेक के साथ घर पर क्वारंटाइन रहती है। कपल को अक्सर एक साथ आउटिंग पर स्पॉट किया जाता है। बीते शनिवार दोनों को एक साथ लॉस एंजिल्स की सड़को पर स्पॉट किया गया, जहां दोनो की खूबसूरत तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई। अब ये तस्वीरें सोशल साइट्स पर खूब वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान आना लाइट पीच कलर की साइड कट ड्रेस में कूल नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर की स्लीपर पेयर की हुई है।
क्रॉस स्टाइल ब्लैक पर्स और व्हाइट कैप उनके लुक को चार-चांद लगा रही हैं। इस लाइट कलर की ड्रेस का चुनाव कर एक्ट्रेस समर लुक गोल्स भी दे रही हैं।
दूसरी ओर बेन एफ्लेक व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैकिश कलर की जीन्स में परफेक्ट दिखाई दे रहे हैं।
कपल की बात करे तो दोनों इसी साल मार्च से एक दूसरे के रिलेशन में हैं। दोनों की मुलाकात फिल्म डीप वॉटर के सेट पर हुई थी। वहीं से दोनों के प्यार का परवाना चढ़ा और एक दूसरे को डेट करने लगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website