
बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ की शूटिंगमें बिजी हैं। हाल ही में इस फिल्म से अर्जुन ने अपने लुक की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘एक खास टैलेंटेड टीम उस कहानी को सुनाने के लिए साथ में आ रही है, जिसने मुझे पहले दिन से ही बांधा हुआ है। कुछ यात्राएं आपको अलग नजरिया देती हैं हर उस चीज को लेकर जिसे आप यह मानकर चलते हैं कि यह तो आप जानते हैं। यह भी ऐसी ही एक यात्रा है।’
बता दें कि यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है। सूत्रों की मानें तो फिल्म 2012 से 2014 के बीच हुए एक सीक्रेट ऑपरेशन पर आधारित है। खबरों के मुताबिक, अर्जुन कपूर इसमें इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी की भूमिका में हैं। दरअसल इस सच्ची कहानी में भारत की सीक्रेट एजेंसियों ने बिना एक भी गोली चलाए एक बहुत बड़े आतंकवादी को पकड़ा था। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
Home / Entertainment / Bollywood / फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ से अर्जुन का फर्स्ट लुक आया सामने, दिखा अलग अंदाज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website