Thursday , May 14 2026 12:33 AM
Home / Uncategorized / भारत दौरे पर आए ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर, पीएम मोदी से इन अहम मुद्दों पर होगी बात

भारत दौरे पर आए ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर, पीएम मोदी से इन अहम मुद्दों पर होगी बात


ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर यूथ अफेयर्स और स्पोर्ट्स मिनिस्टर रक्षा खडसे ने उनका स्वागत किया। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रनिनिधिमंडल भी शामिल है, जिसमें अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और पर्यटन मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और बिजनेस सेक्टर से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार सुबह फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर के भारत दौरे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऑस्ट्रिया के चांसलर का केंद्रीय राज्य युवा एवं खेल मंत्री रक्षा खडसे द्वारा स्वागत किया गया।
एशिया की पहली आधिकारिक यात्रा पर चांसलर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही यह यात्रा कई मायनों में खास है, क्योंकि यह चांसलर स्टॉकर की भारत ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया की पहली आधिकारिक यात्रा हैं। उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल है, जिसमें अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और पर्यटन से जुड़े मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और व्यापार जगत के प्रतिनिधि शामिल हैं। वह 18 अप्रैल तक भारत दौर पर रहेंगे।