Monday , April 27 2026 2:11 AM
Home / News / फ्रांस में हिमस्खलन, 7 लोगों की मौत

फ्रांस में हिमस्खलन, 7 लोगों की मौत


फ्रांस के फ्रेंच आल्प्स में शनिवार को दो अलग-अलग हिमस्खलनों में सात लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पहला हिमस्खलन दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के ओवेर्गन-रोन आल्प्स के कोल डू गैलीबियर पर्वत दर्रे के पास हुआ।
उन्होंने बताया कि हिमस्खलन ने दो पर्यटक समूहों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हिमस्खलन में चार लोगों की मौत होने की रिपोर्ट है। क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है। दूसरा हिमस्खलन बाउर्ज-सेंट मौरिस के समीप मोंट पोरी में हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत होने की रिपोर्ट है।