
रूस के बढ़ते हमलों के सामने यूक्रेन का एयर डिफेंस फेल होता दिख रहा है। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन से बड़ा हमला किया, जिसमें कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। इन हमलों ने यूक्रेन की हवाई सुरक्षा प्रणालियों की कमी को उजागर कर दिया है। यूक्रेनी एयरफोर्स ने माना है कि वह रूस की ओर से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक नहीं सके। ऐसा एयर डिफेंस बैटरियों की कमी की वजह से हुआ।
बीबीसी के मुताबिक, यूक्रेनी वायु सेना का कहना है कि इंटरसेप्टर मिसाइलों की भारी कमी के कारण रूस की ओर से कीव पर दागी गई 23 बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक को भी गिराया नहीं जा सका। अधिकारियों ने बताया कि एक हफ्ते के भीतर यूक्रेनी राजधानी पर रूस का ये दूसरे बड़ा हमला है, जिसमें बड़े पैमाने पर जनहानि हुई है। कीव के आस-पास ही 15 लोगों की मौत हुई है।
जेलेंस्की ने मांगा एयर डिफेंस – यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने सहयोगियों से अपील की है कि वे इस हफ्ते होने वाली नाटो समिट में कीव को एयर डिफेंस सिस्टम देने पर फैसला लें। इस हफ्ते तुर्की में नाटो की समिट होनी है, जिसमें 32 सदस्य देशों के नेता आएंगे। जेलेंस्की चाहते हैं कि इस समिट में यूक्रेन को एयर डिफेंस की कमी एक अहम मुद्दा रहे।
जेलेंस्की ने हमलों के बाद कहा कि यूक्रेनी सेना क्रूज मिसाइलों और ड्रोन को रोकने में तो सफल रही लेकिन बैलिस्टिक मिसाइलों को नहीं रोक पाई। उन्होंने कहा, ‘यह बात बिल्कुल बेतुकी है कि आधुनिक दुनिया में भी बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले से लोगों को बचाने के लिए जरूरी स्तर तक उत्पादन नहीं बढ़ाया गया है।’
68 मिसाइल, 351 ड्रोन से हमला – जेलेंस्की ने एक्स एक पोस्ट में बताया कि रूस के बड़े हमले में 68 मिसाइलें और 351 स्ट्राइक ड्रोन शामिल थे। वायु सेना ने 37 मिसाइलों और 326 ड्रोन को मार गिराया या नाकाम कर दिया। जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि जब तक डिफेंसिव पैट्रियट मिसाइलें हमारे सहयोगियों के ‘स्टॉक में ही’ रहेंगी, तब तक मॉस्को रिहायशी इमारतों पर हमले करता रहेगा।
रूसी हमले में कीव तीन बड़ी इमारतें आंशिक रूप से ढह गईं। इमारतों में लगी आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टरों से पानी गिराया जा रहा है। यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने बताया कि राजधानी में 56 लोग घायल हुए, जिनमें सात बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि कीव के आसपास के इलाकों में भी 48 लोग घायल हुए।
‘मिसाइलें हमारे घर पर गिरी’ – विशेषज्ञ मलबे में लापता लोगों को खोजने के लिए सूंघने वाले कुत्तों (स्निफर डॉग्स) का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि क्रेनें ढहे हुए फ्लैटों से कंक्रीट के बड़े-बड़े स्लैब हटा रही हैं। एक स्थानीय महिला ओलेना ने कहा कि मिसाइलें हमारे घरों पर गिरीं। यह बहुत भयानक है। ऐसा लगता है कि उन्हें रोकने के लिए हमारे पास कुछ भी नहीं है।
Home / Uncategorized / यूक्रेन की एयर डिफेंस बैटरियां खत्म! रूस की एक भी बैलिस्टिक मिसाइल रोकने में नाकाम, 22 मौतों के बाद जेलेंस्की ने मांगी मदद
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website