Monday , July 13 2026 7:28 AM
Home / News / बांग्लादेश: NCP के ‘जुलाई मार्च’ में बम धमाका, नाहिद ने प्रशासन पर लगाया आरोप, तारिक सरकार से बढ़ा तनाव

बांग्लादेश: NCP के ‘जुलाई मार्च’ में बम धमाका, नाहिद ने प्रशासन पर लगाया आरोप, तारिक सरकार से बढ़ा तनाव


बांग्लादेश के विपक्षी दल नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) की रैली के दौरान बम धमाका हुआ है। धमाया सोमवार शाम ढाका के पास सावर में हुआ है। रैली के दौरान हुए धमाके में चार लोगों के घायल होने की खबर है। यह रैली बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ 2024 में हुए छात्र विरोध-प्रदर्शनों की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर बुलाई गई थी। पार्टी के नेता नाहिद इस्लाम ने सरकार और प्रशासन पर रैली में धमाके कराने का आरोप लगाया है।
एनसीपी नेता नाहिद इस्लाम ने रैली में धमाकों के बाद कहा, ‘सावर में हुई बिजली कटौती कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि यह एक कायरतापूर्ण हमले के लिए सुनियोजित साजिश थी। इस हिंसा के लिए प्रशासन सीधे तौर पर जिम्मेदार है। उन्हें लगता है कि वे आतंक, डराने-धमकाने और विस्फोटकों के जरिए हमें रोक लेंगे तो वे गलत हैं। जुलाई मार्च अटूट संकल्प के साथ जारी रहेगा।’
देशी बम से धमाका – बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, एनसीपी की रैली में देसी बम धमाका किया गया। धमाके के बाद सावर मॉडल पुलिस स्टेशन के सामने बोलते हुए एनपीसी संजोयक नाहिद इस्लाम ने कहा कि पार्टी शांति से वहीं रहेगी और हमले के लिए पुलिस अधिकारियों से जवाबदेही की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन और इस इलाके के सांसद लोगों की सुरक्षा पक्की करने में नाकाम रहे हैं।
धमाके के बाद नाहिद के नेतृत्व में NCP नेताओं ने सावर सावर मॉडल पुलिस स्टेशन के सामने डेरा डाल दिया। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि बम हमला किसने किया लेकिन हम जानते हैं कि इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और अधिकारियों की है। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, सोमवार रात सावर में नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) की रैली के दौरान हुए धमाके में कम से कम चार लोग घायल हो गए।
क्या प्रधानमंत्री तारिक रहमान, सरकार और गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं। बांग्लादेश के लोगों ने आज देख लिया है कि वे किस तरह की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं। नाहिद इस्लाम
एनसीपी का जुलाई मार्च – NCP का जुलाई मार्च सोमवार से शुरू हुआ है। यह पार्टी के उस महीने भर चलने वाले कार्यक्रम का हिस्सा है, जो जुलाई के बड़े जन-आंदोलन की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान नाहिद इस्लाम कई मांगे उठा रहे हैं, जिसमें जुलाई चार्टर लागू करना एक बेहद अहम मुद्दा है।
नाहिद इस्लाम ने कहा है कि बांग्लादेश में फरवरी में चुनावों में जनमत संग्रह (रेफरेंडम) के पक्ष में लोगों ने वोट दिया था लेकिन BNP सरकार अब जनमत संग्रह और जुलाई चार्टर से इनकार कर रही है। यह लोगों को धोखा दे रही है। यह देश के साथ विश्वासघात कर रही है। सरकार को चार्टर लागू करना चाहिए।