
बांग्लादेश (Bangladesh) में हिंदुओं पर हुए हमलों और मंदिरों में तोड़फोड़ के लिए सरकार ने माफी मांगी है। गृह मंत्रालय के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल (रिटायर्ड) मुहम्मद सखावत हुसैन ने कहा, पिछले हफ्ते हुई हिंसा में बहुत से स्थानों पर हिंदुओं पर हमले हुए, उसके लिए सरकार को खेद है। इस हिंसा में जिन्हें नुकसान हुआ और जो मंदिर तोड़े या जलाए गए हैं उनकी क्षतिपूर्ति व निर्माण के लिए सरकार आर्थिक मदद देगी।
अंतरिम प्रधानमंत्री मुहम्मद यूनुस मंगलवार को हिंसा पीड़ित समुदायों के प्रमुख लोगों से मिलेंगे। उन्होंने भी अल्पसंख्यकों को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया है। ज्ञात हो, यूनुस को दिए बधाई संदेश में पीएम नरेन्द्र मोदी ने हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई थी और उन्हें रोकने की अपेक्षा की थी।बता दें कि बांग्लादेश में PM पद से शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर चार, पांच व छह अगस्त को भारी हिंसा हुई थी। उपद्रवियों के निशाने पर सरकारी इमारतों के अतिरिक्त अवामी लीग के नेता और हिंदू थे। हिंसा में बहुत से स्थानों पर हिंदुओं पर हमले हुए ढाका में सोमवार को भी हिंदुओं ने अपने समुदाय पर हो रहे सांप्रदायिक अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन किया। इसमेंमहिलाएं भी सम्मिलित हुई ।
प्रतिष्ठानों और मंदिरों पर बड़े पैमाने पर हमले हुए। इनमें दो लोग मारे गए और 45 घायल हुए। इन हमलों की पूरे विश्व में निंदा हुई है। सखावत हुसैन ने कहा, जन्माष्टमी, दुर्गा पूजा और अन्य पर्वों पर सरकार की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे जिससे हर्षोल्लास से सभी आयोजन किए जा सकें। सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा में कसर नहीं छोड़ेगी। बांग्लादेश की अंतरिम सरकारमें धार्मिक मामलों का मंत्रालय संभाल रहे एएफएम खालिद हुसैन ने कहा है कि सरकार देश में सांप्रदायिक सौहार्द की पक्षधर है। हमलावरों को दंडित किया जाएगा। इस बीच पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी पर लौटने का एलान किया है। इसके चलते नागरिक ठिकानों पर तैनात सेना वापस बैरकों में चली गई है।
Home / Uncategorized / बांग्लादेश सरकार ने हिंदुओं पर हमलों के लिए मांगी माफी, कहा- “पीड़ितों से मिलेंगे यूनुस, नुकसान की करेंगे भरपाई”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website