
मशहूर अमेरिकन सिंगर बियॉन्से हाल ही में मालिबू में अपने बच्चों संग छुट्टियां मना रही थीं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर कर की हैं। उनकी ये तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं। फैंस उनके इस पोस्ट पर लगातार कमेंट कर तारीफ रहे हैं।
इन तस्वीरों में बियॉन्से अपनी बड़ी बेटी ब्लू और जुड़वा बच्चों रुमी और सर के साथ नजर आ रही हैं।
एक तस्वीर में ग्रैमी अवॉर्ड विनर बियॉन्से और उनकी बेटी ब्लू दोनों ही एक फ्रेम में दिख रही हैं। एक अन्य एक फोटो में बीच के किनारे रुमी और सर नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा सिंगर ने अपनी और भी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो व्हाइट टॉप के ऊपर डेनिम आटफिट में नजर आ रही हैं।
इस दौरान उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है।
बता दें कि हाल ही में सिंगर बियॉन्से ने 28वां ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किया है। 63वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2021 में बेयॉन्से का नाम 9 कैटेगरीज के लिए नॉमिनेट किया गया। इसी कार्यक्रम में बियॉन्से ने 28वीं बार ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website