
मुंबईः बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को इंडियन सिनेमा का यूं ही गॉड फादर नहीं कहा जाता है। उन्होंने न जाने कितने स्टार्स की जिंदगी को संवारा है। वो अब तक कई स्टार्स को लॉन्च कर चुके हैं। इस बार भी ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान खान इंडस्ट्री में एक नई एक्ट्रैस को लॉन्च करने जा रहे हैं। जी हां, खबर आ रही है कि सलमान खान अपने दोस्त चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को फिल्मों में लॉन्च करने वाले हैं।
सैफ की बेटी सारा, श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी और सुनील शेट्टी का बेटी अहान, अभी जहां बॉलिवुड में अपने लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं वहीं, अनन्या पांडे को सलमान खान के रूप में बेहतरीन मेंटर मिल गया है जो उन्होंने बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहा है। अनन्या अभी सिर्फ 18 साल की हैं और महज 3 दिन पहले ही ग्रैजुएट हुई हैं। अनन्या की फिटनेस कोचिंग, डांस क्लासेज और शॉर्ट टर्म ऐक्टिंग क्लासेज भी अभी से शुरू हो गई हैं।
सूत्रों की मानों तो, ‘अनन्या फिलहाल गोवा में हैं और अपने स्कूल फ्रेंड्स के साथ ग्रैजुएशन को सेलिब्रेट कर रही हैं। जब वह वापस आएंगी तो अपने बॉलीवुड ड्रीम्स को ज्यादा गंभीरता से लेंगी। अनन्या का चचेरा भाई अहान पांडे भी बॉलिवुड में डेब्यू करने की तैयारी कर रहा है।’
बता दें सलमान और चंकी पांडे काफी अच्छे दोस्त हैं. इस दोस्ती के कारण ही बॉलीवुड के दबंग खान अनन्या के गॉडफादर बनने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या भी अपनी बॉलीवुड एंट्री के लिए काफी मेहनत कर रही हैं और अभिनय के साथ साथ उन्होनें फिटनेस और डांस की ट्रेनिंग शुरु कर दी है।
Home / Entertainment / Bollywood / अब इस ‘स्टार बेटी’ को बॉलीवुड में लॉन्च कराने की तैयारी में ‘भाईजान’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website