Sunday , September 13 2026 12:46 AM
Home / Entertainment / 50 लाख डॉलर कम कीमत में बिका क्रापोर्ड-गर्बर का घर

50 लाख डॉलर कम कीमत में बिका क्रापोर्ड-गर्बर का घर


लॉस एंजेलिस। पूर्व सुपरमॉडल सिंडी क्रॉफोर्ड और उनके पति रैमडे गर्बर ने निजी व एकांत स्थान मालिबू बीच पर स्थित अपने घर को 4.5 करोड़ डॉलर में बेच दिया है।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, 5,254 वर्ग फुट में बना चार शयनकक्ष, छह बाथरूम वाला घर अपनी मांगी गई कीमत से 50 लाख डॉलर कम में बिका।

यह घर 1944 में बना था, जिसका बाद में इस मशहूर जोड़े ने नवीनीकरण कराया था।

रियल एस्टेट के खेल में क्रॉफोर्ड और गर्बर बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। पिछले साल सितंबर में दोनों ने करीब 1.2 करोड़ डॉलर के बेवरली हिल्स वाले घर की बिक्री को अचानक रोक दिया था।