Thursday , November 5 2026 6:50 AM
Home / Entertainment / ब्लैक विडो काफी व्यावहारिक है : स्कारलेट जोहानसन

ब्लैक विडो काफी व्यावहारिक है : स्कारलेट जोहानसन


हॉलीवुड स्टार स्कारलेट जोहानसन का मानना है कि सुपरहीरो ब्लैक विडो की भूमिका निभाना मजेदार है। इसके साथ ही उनका कहना है कि उनका चरित्र पिछले 10 वर्षो में वास्तव में विकसित हुआ है।
जोहानसन ने मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में ब्लैक विडो के तौर पर वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता हासिल की है। वह अब अपनी स्टैंडअलोन ‘ब्लैक विडो’ फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जिसे कोरोनोवायरस महामारी के कारण रोक कर रखा गया।
इस बारे में जोहानसन ने कहा, “मुझे लगता है कि मेरा चरित्र वास्तव में पिछले 10 वर्षों में विकसित हुआ है। वह अब नेतृत्व के स्तर पर हैं, जो मुझे लगता है कि उसके लिए एक स्वाभाविक स्थान है और वह बहुत व्यावहारिक है और वह फ्लेक्सिबल है और शेड्स ऑफ ग्रे को समझती है जो ब्रह्मांड में मौजूद हैं।”
यह पूछे जाने पर कि पिछले एक दशक में उनका हाइलाइट क्या रहा है, उन्होंने कहा, “हमने एमसीयू की दसवी सालगिरह मनाई और हमने ह्यूज क्लास फोटो बनाया और इसमें जैसे बड़ी संख्या में लोग थे, लेकिन स्टार पावर और प्रतिभा और काम की सामूहिक मात्रा को महसूस करना क्रेजी करने वाला था।”