
मुंबई। सिनेमा जगत की मानी मानी अभिनेत्री रीमा लागू का गुरुवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है दिल का दौरा पडने से उनकी मौत हुई है। आपको बता दें कि रीमा लागू कई हिट फिल्मों में बड़े सितारों की मां का रोल कर चुकी हैं। रीमा लागू की मौत की खबर आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर फैल गई। बॉलीवुड के कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
बीती रात हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हो गई। रात 3 बजकर 15 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। खराब स्वास्थ्य की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज दोपहर 2 बजे ओशिवरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रीमा लागू हिन्दी के अलावा मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
फिल्म `मैंने प्यार किया`, `आशिकी`, `साजन`, `हम आपके हैं कौन`, `वास्तव`, `कुछ कुछ होता है` और `हम साथ साथ हैं` जैसी कई फिल्मों में रीमा मां का किरदार निभा चुकी हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। टीवी पर सीरियल `श्रीमान जी श्रीमती जी`, `तू तू मैं मैं` में सास-बहू की लड़ाई को लोगों ने खूब पसंद किया, जिसमें वह सास के किरदार में थीं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website