Saturday , June 20 2026 10:41 PM
Home / Entertainment / Bollywood / बॉलीवुड के खतरनाक विलेन गुलशन ग्रोवर ने तस्वीर शेयर कर आमिर-शाहरुख को किया याद

बॉलीवुड के खतरनाक विलेन गुलशन ग्रोवर ने तस्वीर शेयर कर आमिर-शाहरुख को किया याद


बॉलीवुड एक्टर गुलशन ग्रोवर जल्द ही अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में गुलशन मेन विलेन के किरदार में हैं। पिछले दिनों सूर्यवंशी के सेट से गुलशन ग्रोवर ने अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी। लेकिन हाल ही में गुलशन ग्रोवर ने ट्व‍िटर पर एक फोटो साझा कर पुराने दिनों को याद किया। गुलशन ने शाहरुख खान और आमिर खान के साथ 1990 की एक फोटो साझा की है। फोटो में गुलशन ग्रोवर दोनों एक्टर्स को कोई सलाह देते नजर आ रहे हैं। गुलशन ग्रोवर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
बता दें वैसे गुलशन सोशल मीडिया की नज़रों से काफी दूर ही रहना पंसद करते हैं। सोशल मीडिया पर गुलशन ज्यादा एक्टिव नही रहते। गुलशन को फिल्म इंडस्ट्री में 39 साल हो गए हैं। गुलशन ने फिल्म हम पांच से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
एक्टर को उनके नेगेटिव रोल्स के लिए जाना जाता है। 1989 में आए ‘राम लखन’ में एक्टर का बैडमैन किरदार काफी फेमस हुआ था।
वे कई इंटरनेशनल फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।