Saturday , September 5 2026 5:28 PM
Home / News / ब्रिटेन के सीडीएस की पुतिन को चेतावनी, यूक्रेन युद्ध से भी बड़ी साबित होगी ये दूसरी गलती

ब्रिटेन के सीडीएस की पुतिन को चेतावनी, यूक्रेन युद्ध से भी बड़ी साबित होगी ये दूसरी गलती


ब्रिटेन के सशस्त्र बलों के प्रमुख एडमिरल सर टोनी राडाकिन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन पर हमले के दो साल बाद अब वह एक और बड़ी गलती कर रहे हैं। जो उनके देश पर यूक्रेन युद्ध से भी ज्यादा भारी पड़ सकती है। राडाकिन ने पुतिन की आर्थिक नीतियों को लेकर ये बात कही है। उन्होंने कहा कि पुतिन एक तानाशाह की रूस की अर्थव्यवस्था को सोवियत के पतन के समय की तरफ धकेलने का काम कर रहे हैं। रूसी अर्थव्यवस्था के आकार को बिगाड़ा जा रहा है। ये रूस के लिए बहुत बड़ी परेशानी का सबब बनेगा।
एडमिरल राडाकिन ने लंदन में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के सालाना कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, रूस के यूक्रेन पर हमले को पुतिन की बहुत बड़ी गलती कहा जा रहा है। अगर पुतिन की पहली विनाशकारी गलती यूक्रेन पर हमला करना था, तो अब वह अपनी दूसरी विनाशकारी गलती कर रहे हैं। सभी रूसी सार्वजनिक व्यय का करीब 40 प्रतिशत रक्षा पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने रूस की अर्थव्यवस्था की शेप को पूरी तरह से बिगाड़ कर रख दिया है।
यही सब सोवियत संघ के पतन के समय हुआ था: राडाकिन – एडमिरल राडाकिन ने कहा, स्वास्थ्य और शिक्षा के बजट से ज्यादा रक्षा पर खर्च किए जाने का ये तरीका हमने शीत युद्ध की समाप्ति और सोवियत संघ के पतन के समय देखा था। इसने रूस को बहुत नुकसान पहुंचाय था। यह रूस और उसके लोगों के लिए विनाशकारी है। यूक्रेन पर हमले का नुकसान रूस उठा रहा है और ये दुनिया देख रही है। ये रूस के लिए बहुत बुरा कदम साबित हुआ है लेकिन जो इकॉनमी के साथ हो रहा है, वो इसे भी ज्यादा बुरा साबित होगा।