
एडुटेक स्टार्टअप बायजू के फाउंडर बायजू रवींद्रन को सिंगापुर की एक अदालत ने 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। उन्हें कोर्ट की अवमानना के लिए यह सजा सुनाई गई है। उन पर कोर्ट के कई आदेशों को नहीं मानने का आरोप है। कोर्ट ने साथ ही उन पर 70,500 डॉलर का जुर्माना भी लगाया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। कोर्ट ने बायजू रवींद्रन को को सरेंडर करने, 70,500 डॉलर का भुगतान करने और Beeaar Investco Pte की लीगल ओनरशिप से जुड़े दस्तावेज मुहैया कराने को कहा है। बायजू कभी देश की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप कंपनी थी।
इस मामले में रवींद्रन ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वह सिंगापुर में हैं या नहीं। रवींद्रन की एजुकेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी बायजू में दुनियाभर के निवेशकों ने पैसा लगाया था। लेकिन अब वे निवेशक अपना पैसा वापस मांग रहे हैं और रवींद्रन के खिलाफ दुनिया के कई देशों में कोर्ट केस चल रहे हैं। सिंगापुर में रवींद्रन के खिलाफ कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी की एक सब्सिडियरी कतर होल्डिंग्स ने केस दर्ज किया है। इस कंपनी ने बायजू ने एक फंडिंग राउंड के दौरान निवेश किया था।
Home / Uncategorized / बायजू रवींद्रन को सिंगापुर में 6 महीने की जेल, 70,500 डॉलर का जुर्माना भी लगा, क्या है मामला?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website