
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर ऐसी टिप्पणी की है, जो इजरायली प्रधानमंत्री के लिए घरेलू मोर्चे पर मुश्किल बढ़ा सकती है। ट्रंप ने कहा है कि नेतन्याहू जानते हैं कि उन दोनों के बीच बॉस कौन है। ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है, जब अगले हफ्ते वॉइट हाउस में नेतन्याहू के साथ उनकी मुलाकात होने की संभावना है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री ने ही इस मुलाकात के लिए अनुरोध किया था।
शनिवार 4 जुलाई को अमेरिकी समाचार आउटलेट एक्सियोस के साथ एक फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “हमारी आपस में बहुत अच्छी बनती है। वह (नेतन्याहू) जानते हैं कि बॉस कौन है।” यहां ट्रंप का बॉस से मतलब खुद के लिए था। इसके पहले नेतन्याहू ने शुक्रवार को ट्रंप से फोन पर बात की थी और अमेरिका की आजादी की 250वीं वर्षगांठ पर बधाई दी थी।
नेतन्याहू औऱ ट्रंप की जल्द मुलाकात – इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेता जल्द ही वॉशिंगटन में मिलने पर सहमत हुए हैं। यह बैठक दोनों नेताओं के बीच वॉइट हाउस में फरवरी में हुई बातचीत के बाद पहली बैठक होगी। उस बैठक में नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ संयुक्त हमले की योजना पेश की थी।
एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि नेतन्याहू ने वॉइट हाउस में मुलाकात के लिए कहा था और यह मुलाकात अगले हफ्ते उनके नाटो सम्मेलन से लौटने के बाद हो सकती है। यह बैठक ऐसे माहौल में हो रही है, जब ईरान और लेबनान में अमेरिका की नीति को लेकर ट्रंप और नेतन्याहू के बीच मतभेद बढ़ रहा है।
ट्रंप के करीबियों का नेतन्याहू को लेकर बदला रुख – हाल के महीनों में ट्रंप के करीबी लोगों के मन में नेतन्याहू को लेकर संदेह बढ़ा है। एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से Axios ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ट्रंप के करीबी सलाहकारों का मानना है कि इजरायली नेता हर मामले में गलत थे। इसके पहले पिछले महीने लेबनान में इजरायली हमलों को लेकर ट्रंप ने निजी तौर पर नेतन्याहू के प्रति नाराजगी जताई थी।
Home / Uncategorized / नेतन्याहू जानते हैं बॉस कौन’, ट्रंप के बयान से बढ़ेगी इजरायली PM की मुश्किल, वॉइट हाउस में होनी है मुलाकात
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website