
कनाडा सरकार ब्रिटिश राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेघन की सुरक्षा पर लगने वाले खर्चो का भुगतान जल्द ही बंद कर देगी। सीबीसी ने गुरुवार को दिए एक बयान में कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा कनाडा ने पुष्टि की है कि कनाडा की सरकार पिछले तीन महीनों से दंपति की सुरक्षा पर लगने वाले खर्चो का भुगतान कर रही है।
कनाडा की सरकार शाही दम्पति की सुरक्षा पर लगने वाले खर्चे की जिम्मेदारी को लेकर चुप्पी साधे हुए है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने शाही दम्पति ने घोषणा की थी कि वे आशिंक रुप से कनाडा में रहना चाहते है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website