
मुंबईः बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करन देओल फ़िल्म ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन खुद सनी देओल कर रहे हैं। फ़िल्म की शूटिंग मनाली में शुरू हो गई है।
ये जानकारी खुद सनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की।उन्होंने अपने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा। ‘पल पल दिल के पास की शूटिंग शुरू, शूट पर करन का पहला दिन, मेरा बेटा बड़ा हो गया हैं’।
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ ने भी सनी को ट्वीट करते हुए लिखा ‘ऑल द बेस्ट पापा’।
Home / Entertainment / Bollywood / बेटे के लॉन्च पर शाहरुख की सनी को बधाई, भेजा ये दिल छूने वाला संदेश
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website