
कोरोना वायरस से अब तक दो लाख 12 हजार 265 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 30 लाख 80 हजार 14 लोग संक्रमित हैं। इस महामारी से नौ लाख 29 हजार 44 ठीक हो चुके हैं। यूरोपीय देशों में कोरोना के संक्रमण से सर्वाधिक लोगों की मौत हुई है। इस बीच फ्रांस की सरकार ने लॉकडाउन हटाने का फैसला किया है। फ्रांस के प्रधानमंत्री एडुआर्ड फिलिप का कहना है कि फिलहाल जैसे हालात हैं, वैसे तो जंग के वक्त नही नहीं रहे। दूसरी तरफ, यूरोप के एक रिसर्च में कहा गया है कि कोरोना वैक्सीन अगले साल के आखिर तक आना मुश्किल है।
प्रधानमंत्री एडुआर्ड फिलिप ने मंगलवार को संसद को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “फ्रांस में अनिश्चतकाल के लिए स्कूल, कॉलेज और कैफे जैसे स्थानों को बंद नहीं किया जा सकता। ये तो जंग के दौरान भी नहीं हुआ। हालात बिगड़ते हैं तो हमारे पास निपटने के साधन हैं। वायरस के दूसरे दौर की आशंका है। हमें ऐहतियात के साथ जीना सीखना होगा। ज्यादा लंबा लॉकडाउन रहा तो अर्थव्यवस्था होने का खतरा है। ये वो समय है जब हर नागरिक सरकार के साथ खड़ा हो और जो नियम बनाए गए हैं। उनका पालन करे।” प्रधानमंत्री का कहना है कि प्रतिबंध जारी रहने से अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान होने की आशंका है।
2021 के आखित तक कोरोना वैक्सीन तैयार होना मुश्किल
यूरोपियन सेंटर फॉर डिसीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (ईसीडीसी) के मुताबिक, 2021 के आखिर तक कोरोना वैक्सीन का तैयार होना मुश्किल है। संस्थान ने कहा, “वैक्सीन तैयार करना कठिन और काफी खर्चीला होता है। लेकिन, इसके कई जगह ह्यूमन ट्रायल्स चल रहे है। उम्मीद है कि ये सुरक्षित और काफी असरदार होंगे। वैक्सीन दुनिया के हिसाब से तैयार करने होंगे।”
Home / News / कोरोना: दुनियाभर में 2.12 लाख मौतें,लॉकडाउन हटाएगा फ्रांस,PM बोले इकोनॉमी तबाह होने का खतरा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website