Sunday , April 26 2026 6:19 AM
Home / News / कोरोना वायरस: दुनियाभर में 30,000 के पार मौत का आंकड़ा, अकेले इटली में 10,000 से ज्यादा की मौत

कोरोना वायरस: दुनियाभर में 30,000 के पार मौत का आंकड़ा, अकेले इटली में 10,000 से ज्यादा की मौत


पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 30,000 के करीब पहुंच गई है। अकेले इटली में 10,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इन्फेक्शन के मामले में अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित है।
दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे भयानक त्रासदी झेल रहे इटली में शनिवार एक और काला दिन साबित हुआ। यहां खतरनाक कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 10,000 पार कर गई। यह पूरी दुनिया का एक-तिहाई हिस्सा है। दुनियाभर में अब तक करीब 30,000 लोगों की मौत कोरोना के इन्फेक्शन के कारण हो गई है। सबसे खराब हालात यूरोप में हैं जहां 20,000 लोगों की जान चली गई है।
इटली में कोरोना की चपेट में आने से शनिवार को 889 लोगों की मौत हो गई जिससे कुल आंकड़ा 10,023 पर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को भयावह रेकॉर्ड दर्ज किया गया था जब 970 लोगों की मौत एक ही दिन में हो गई थी। देश में कुल 92,472 लोग कोरोना की चपेट में हैं। इससे पहले हफ्ते एक-दो बार आंकड़ों में कमी आई थी जिससे कुछ राहत मिली थी लेकिन यह ज्यादा दिन नहीं टिक सकी।
अमेरिका में सबसे ज्यादा इन्फेक्शन
उधर, इन्फेक्शन के मामले में अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 116,050 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और 1,937 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में हालात कितने गंभीर हो चुके हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने देश की ऑटोमोबाइल कंपनियों जनरल मोटर्स और फोर्ड से अब गाड़ियों के निर्माण की बजाए वेंटिलेटर मशीनें तैयार करने को कहा है।
अमेरिका
अमेरिका
केस: 93,881मौत: 1,421ठीक हो चुके: 2,429
इटली
केस: 86,498मौत: 9,134ठीक हो चुके: 10,950
चीन
केस: 81,340मौत: 3,292ठीक हो चुके: 74,588
स्पेन
केस: 64,059मौत: 4,934ठीक हो चुके: 9,357
जर्मनी
केस: 49,344मौत: 304ठीक हो चुके: 5,673
ईरान
केस: 32,332मौत: 2,378ठीक हो चुके: 11,133
फ्रांस
केस: 29,155मौत: 1,696ठीक हो चुके: 4,948
ब्रिटेन
केस: 14,543मौत: 759ठीक हो चुके: 135
स्विजरलैंड
केस: 12,311मौत: 207ठीक हो चुके: 897
दक्षिण कोरिया
केस: 9,332मौत: 139ठीक हो चुके: 4,528
यूरोप की हालत खराब
इटली के अलावा यूरोप में सबसे ज्यादा विभीषिका झेलने वाला देश स्पेन बन गया है। यहां अब तक 5,812 लोगों की जान कोरोना वायरस के चलते जा चुकी है। यहां कुल 72,248 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। स्पेन में सबसे खराब हालात मैड्रिड में हैं, जहां एक मेकशिफ्ट मुर्दाघर बनाने की जरूरत पड़ गई। वहीं, जर्मनी में 56,202 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 403 की मौत हो चुकी है। फ्रांस में 2,517, इंग्लैंड में 1019 और नीदरलैंड्स में 639 लोगों की मौत हो चुकी है।
एशिया में चीन, ईरान में सबसे ज्यादा असर
एशिया में चीन अभी भी सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाला देश है। हालांकि, यहां स्थिति में सुधार होना शुरू हो गया है। चीन में 81,394 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिनमें से 3,295 की मौत हो गई। इसके बाद ईरान में 35,408 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 2,517 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान में 1,420 लोग कोरोना की चपेट में हैं और 14 की मौत हो चुकी है। भारत की बात करें तो अब तक 933 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और 20 की मौत हो चुकी है।