Sunday , April 26 2026 4:44 AM
Home / News / Coronavirus: अमेरिका में Covid-19 से 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, न्यूयॉर्क में सबसे बुरे हाल

Coronavirus: अमेरिका में Covid-19 से 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, न्यूयॉर्क में सबसे बुरे हाल


कोरोना वायरस (Covid-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में अब तक 60 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 10 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 60 हजार को पार कर 60876 पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 10 लाख का आंकड़ा पार कर 1038451 हो गई है।
अमेरिका में एक लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। अमेरिका का न्यूयाॅर्क और न्यूजर्सी प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयाॅर्क में कोरोना संक्रमण के तीन लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 22 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक कोरोना संक्रमण के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि छह हजार से अधिक लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। सीएसएसई के मुताबिक मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस, कैलिफोर्निया और पेंसिल्वेनिया ऐसे प्रांत हैं जहां अब तक कोविड-19 के 40 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।