Saturday , September 12 2026 8:22 PM
Home / Entertainment / साढ़े चार लाख का बैग लेकर बॉयफ्रेंड निक के साथ डिनर करने पहुंची ‘देसी गर्ल’, खूब मारा टशन

साढ़े चार लाख का बैग लेकर बॉयफ्रेंड निक के साथ डिनर करने पहुंची ‘देसी गर्ल’, खूब मारा टशन

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड एक्टर निक जानस के साथ अफेयर की खबरों के लेकर काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। अक्सर दोनों को एक साथ कई जगहों पर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में एक बार फिर से प्रियंका को निक के साथ डिनर डेट पर देखा गया। इस दौरान प्रियंका ने ब्लू कलर की ड्रेस पहने हुए काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। वहीं ड्रेस के साथ उन्होंने व्हाइट कलर की जैकेट भी पहनी हुई है। इसके अलावा प्रियंका के हाथ में एक छोटा बैग भी था। यह बैग Bottega Veneta ब्रांड का है । इस बैग की कीमत 4 लाख 60 हजार रुपए है। प्रियंका हॉलीवुड में काम कर खूब पैसे कमा रही हैं। इस बार प्रियंका निक से दूरी बनाती हुई नजर आईं। प्रियंका आगे-आगे चलती रहीं और निक पीछे रहे । बता दें कि प्रियंका अपने लुक और ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वह सोशल साइट पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।