Friday , September 25 2026 12:32 AM
Home / News / निकोलस मादुरो से मिलना है क्या? ट्रंप के करीबी ने चीन का उड़ाया मजाक, भारत पर उगलते रहे हैं जहर

निकोलस मादुरो से मिलना है क्या? ट्रंप के करीबी ने चीन का उड़ाया मजाक, भारत पर उगलते रहे हैं जहर


वेनेजुएला में हमले और वहां के राष्ट्रपति को परिवार समेत बंधक बनाकर ले जाने पर अमेरिका की दुनिया के बड़े हिस्से में निंदा हो रही है। दूसरी ओर डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के नेता इस पर शेखी बघार रहे हैं। रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने चीन को वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से अच्छे संबंध रखने के लिए चिढ़ाया है। भारत के खिलाफ अक्सर आक्रामक बयानबाजी करते रहे ग्राहम ने कहा है कि चीनियों को निकोलस से मिलने के लिए अब अमेरिका आना होगा।
लिंडसे ग्राहम ने सोशल मीडिया पर निकोलस मादुरो का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह एक चीनी प्रतिनिधिमंडल से अपनी राजधानी काराकास में मुलाकात कर रहे हैं। बताया गया है कि यह वीडियो शनिवार को अमेरिकी सेना के उनके घर पर हमले से कुछ ही घंटे पहले का है। इसके कुछ घंटे बाद रात के समय उनको बंधक बना लिया गया।
‘आप मादुरो से मिलना चाहेंगे’ – लिंडसे ग्राहम ने एक्स पर लिखा, ‘मेरे चीनी दोस्तों अगर आप मादुरो के साथ आगे भी मीटिंग करने का प्लान कर रहे थे तो बता दूं कि उनका पता बदल गया है। आपको दोबारा अपॉइंटमेंट शेड्यूल करना मुश्किल होगा। मुझे पता है कि निकोलस मादुरो आपके लिए बहुत मायने रखते हैं लेकिन हम सिर्फ अब तो आपको गुड लक कह सकते हैं।’