Saturday , April 18 2026 12:57 PM
Home / News / US के अस्पताल में डॉक्‍टर ने की फायरिंग, 2 की मौत, 6 घायल

US के अस्पताल में डॉक्‍टर ने की फायरिंग, 2 की मौत, 6 घायल


न्यूयॉर्क। अमेरिका के एक अस्पताल में गोलीबारी में एक महिला डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। हमलावर उसी अस्पताल में काम करने वाला डॉक्टर था, जिसे यौन उत्पीड़न के आरोप में निकाल दिया गया था। गोलीबारी के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। उसने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।

घटना न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स लेबनन हॉस्पिटल की है। 45 वर्षीय हेनरी बेलो ने अस्पताल में आकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बेलो ने सफेद मेडिकल कोट पहना हुआ था। उसके पास उसका पहचान पत्र भी था।

उसने संभवत: कोट के अंदर बंदूक छिपा रखा था। बेलो ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही खुद को गोली मार ली। उसने अपनी जान लेने से पहले आत्मदाह का भी प्रयास किया। इस कारण अस्पताल के फायर अलार्म बजने लगे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेलो बिना किसी को निशाना बनाए गुस्से में चारों तरफ गोलियां चला रहा था। महिला चिकित्सक को अस्पताल की 17वीं मंजिल पर मृत पाया गया।

हमलावर चिकित्सक की बंदूक भी वहीं पड़ी हुई थी। बेलो को अस्पताल में छह महीने काम करने के बाद फरवरी 2015 में यौन शोषण के आरोप में नौकरी छोड़ने को मजबूर होना पड़ा था।