
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 1 नवंम्बर से 100 प्रतिशत का भारी भरकम टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ट्रुथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह टैरिफ चीन पर वर्तमान में लागू किसी भी दूसरे टैरिफ से अतिरिक्त होगा। इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर निर्यात पर प्रतिबंध लगाएगा। ट्रंप के इस कदम के बाद दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध चरम पर पहुंच गया है। ट्रंप ने टैरिफ बढ़ाने और सॉफ्टवेयर निर्यात पर नियंत्रण की घोषणा चीन के दुर्लभ मृदा खनिजों पर निर्यात सीमा लगाने के फैसले के जवाब में आई है, जो 1 नवम्बर से प्रभावी होगी।
चीन पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप – ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि चीन का बड़े पैमाने पर रेयर अर्थ उत्पाद पर निर्यात नियंत्रण का फैसला बिना किसी अपवाद के सभी देशों को प्रभावित करता है। ट्रंप ने कहा, ‘अभी-अभी पता चला है कि चीन ने व्यापार के मामले में बेहद आक्रामक रुख अपनाया है और दुनिया को एक बेहद शत्रुतापूर्ण पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि वे 1 नवम्बर 2025 से अपने लगभग हर उत्पाद और कुछ ऐसे उत्पादों, जो उन्होंने बनाए ही नहीं है, पर बड़े पैमाने पर निर्यात नियंत्रण लागू करने जा रहे हैं।’
Home / Uncategorized / चीन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 100% टैरिफ लगाने का किया ऐलान, बीजिंग और अमेरिका के बीच छिड़ी ट्रेड वॉर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website