
अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने चीन में Coronavirus के कारण मरने वालों की संख्या पर ट्वीट किया तो लोगों ने उनकी आलोचना की है। लोगों ने पूछा है कि अगर चीन में मरने वालों की संख्या ज्यादा है तो इसमें ट्रंप के खुश होने की क्या बात है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को लेकर चीन पर तंज कसा लेकिन इस बार उनका यह कदम उल्टा पड़ गया। दरअसल, ट्रंप ने ट्वीट किया कि चीन ने कोरोना के कारण अपने यहां हुईं मौतों की संख्या को दोगुना करने का ऐलान किया है। उन्होंने दावा किया कि यह संख्या अमेरिका से कहीं ज्यादा होने वाली है। इस पर ट्रंप को आलोचना का सामना करना पड़ा है। कुछ लोगों ने जहां ट्रंप के दावे को गलत बताया है, वहीं दूसरों का कहना है कि ट्रंप इस ‘डेथ रेस’ में चीन के आगे निकलने पर खुश कैसे हो सकते हैं।
ट्रम्प का चीन से सवाल करना जायज़ है, लेकिन जब अमरीका को जनवरी में ही पता चल गया था तो उसने इस बीमारी
सभी कॉमेंट्स देखैंअपना कॉमेंट लिखेंदरअसल, ट्रंप ने ट्वीट किया था, ‘चीन ने ऐलान किया है कि वह इस ‘अदृश्य दुश्मन’ से हुई मौतों की संख्या को दोगुना करने वाला है। यह बहुत ज्यादा है और अमेरिका से भी कहीं ज्यादा है, नजदीक भी नहीं है।’ इसके बाद लोगों ने ट्रंप को निशाने पर लिया। लोगों ने ट्वीट के जवाब में कहा है कि चीन ने पूरे देश की संख्या दोगुनी करने की बात नहीं की है बल्कि वुहान में हुई मौतों की संख्या को 50% बढ़ाया है, जो दोगुना भी नहीं है।
‘खुश होने की बात नहीं’
कई लोगों ने ट्रंप के ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए सवाल किया है कि अगर चीन मौत के आंकड़े को दोगुना करता भी है तो इसमें अमेरिका या ट्रंप के खुश होने की क्या बात है। लोगों ने यह भी सवाल किया है कि जब अमेरिका में जनवरी में ही कोरोना के बारे में जानकारी मिल गई थी तो इससे बचने की तैयारी पहले से क्यों नहीं की गई। बता दें कि अमेरिका चीन और WHO पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाता रहा है।
Home / News / डोनाल्ड ट्रंप ने किया चीन में Coronavirus से मौतों की संख्या पर ट्वीट, लोगों ने पूछा, ‘खुश क्यों?’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website