
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैदराबाद की एक सड़का का नाम उनके नाम पर रखे जाने को लेकर भारत को धन्यवाद किया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने इसे अभूतपूर्व सम्मान बताया है। ट्रंप ने उद्घाटन समारोह की तस्वीर भी शेयर की है। बुधवार 24 जून को तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने हैदराबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर एक सड़क का औपचारिक उद्घाटन किया था। इसमें अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी हिस्सा लिया था।
यह एवेन्यू हैदराबाद के नानकरामगुडा में स्थित है। यह सड़क अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से सटी हुई है। इस इलाके में कई अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी कंपनियां भी मौजूद हैं। इनमें माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अमेजॉन जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं। अधिकारियों ने इस घटना को हैदराबाद और अमेरिका के बीच संबंधों में एक प्रतीकात्मक मान्यता बताया।
अपने नाम की सड़क से खुश हुए ट्रंप – बुधवार को तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और भारत में अमेरिकी दूत सर्जियो गोर ने इस सड़क को ट्रंप के नाम पर औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। ट्रंप ने इस उद्घाटन पर खुशी जताते हुए कहा कि पहले किसी अमेरिकी राष्ट्रपति को इस तरह से सम्मानित नहीं किया गया।
भारत के हैदराबाद में नई डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू- इस तरह से सम्मानित होने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति। धन्यवाद! डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने दिया था प्रस्ताव – तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिसंबर 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर सड़क का नामकरण करने का प्रस्ताव रखा था। अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से सटी इस सड़क को पहले US कॉन्सुलेट रोड के नाम से जाना जाता था। नाम बदलने का मकसद हैदराबाद की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में शहर की भूमिका को रेखांकित करना था।
कार्यक्रम में बोलते हुए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि हैदराबाद, भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होती साझेदारी को एक मजबूत उदाहरण है, जो द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में शहर की बढ़ती भूमिका को उजागर करता है।
Home / Uncategorized / हैदराबाद में अपने नाम पर सड़क देख खुशी से फूले डोनाल्ड ट्रंप, बोले- पहला ऐसा राष्ट्रपति जिसे मिला सम्मान, दिया धन्यवाद
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website