Sunday , October 4 2026 4:54 PM
Home / Lifestyle / इस दौरान खाएं ये 5 चीजें, बच्चा होगा हैल्दी

इस दौरान खाएं ये 5 चीजें, बच्चा होगा हैल्दी

गर्भावस्था का समय एक मां के लिए बेहद खूबसूरत पल होता है। महिलाएं अपनी प्रेग्नेंसी के शुरु से आखिर तक बच्चे के बारे में ही सोचती है। वैसे तो हर मां के लिए उसका बच्चा किसी राजकुमार से कम नहीं होता है। मगर फिर सभी महिलाएं सोचती है कि उनका बेबी काफी क्यूट व प्यारा होगा। वहीं कुछ तोे उसके रंग की भी कल्पना करती है। ऐसे में माना जाता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ खास चीजों का सेवन करने से बच्चे की सेहत अच्छी होने के साथ उसका रंग भी निखर कर आता है। तो आइए आज हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बताते हैं, जिसका महिलाओं का द्वारा गर्भावस्था में सेवन करना फायदेमंद रहेगा।
दूध : दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से मां और गर्भ में पल रहे बच्चे का बेहतर शारीरिक विकास होने में मदद मिलती है। वहीं यह शिशु का रंग निखारने में कारगर माना जाता है।
अंगूर : गर्भावस्था के दौरान अंगूर का सेवन करने से मां और बच्चे का बीमारियों से बचाव रहता है। वहीं यह गर्भ में पल रहे शिशु का खून साफ करके उसका रंग निखारने में भी मदद करता है। मगर प्रेग्नेंसी में ज्यादा अंगूर खाने से बचना चाहिए। इसलिए रोजाना सिर्फ 15-20 अंगूर खाएं।
केसर : गर्भावस्था में केसर दूध पीने से भी फायदा मिलता है। इसके लिए 1 गिलास में 4-5 धागे केसर डालकर उबालें। फिर इसका सेवन करें। इससे बच्चे और मां के रंग में निखार आएगा। साथ ही मानसिक व शारीरिक विकास बेहतर तरीके से होने में मदद मिलेगी।
बादाम : गर्भावस्था में बादाम खाने से मां और शिशु की सेहत बरकरार रहती है। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का सही से विकास होेने के साथ उसका रंग साफ होने में मदद मिलती है।
नारियल : नारियल पानी गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी स्ट्रांग होने के साथ बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। वहीं गर्भावस्था में इसे पीने से बच्चे का बीमारियों से बचाव होने के साथ रंग निखारने में मदद मिलती है।