Friday , September 11 2026 12:18 PM
Home / News / किंग चार्ल्स पर फेंके गए अंडे, पुलिस ने एक शख्स को लिया हिरासत में

किंग चार्ल्स पर फेंके गए अंडे, पुलिस ने एक शख्स को लिया हिरासत में


ब्रिटेन के किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी क्वीन कैमिला पर अंडा फेंकने का मामला सामने आया है। दोनों उत्तरी इंग्लैंड में एक पब्लिक मीटिंग में थे जब यह घटना हुई। अंडे उनके पास जाकर गिरे।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वे दोनों इस घटना से बिल्कुल बेफिक्र नजर आ रहे हैं। जब वे लोगों से मिल रहे थे, तो एक के बाद एक तीन अंडे उनकी तरफ फेंके गए। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया है, जिसने कथित रूप से अंडे फेंके थे। चार्ल्स और कैमिला अपनी दिवंगत मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की एक प्रतिमा का अनावरण करने के लिए उत्तरी शहर में थे।
द वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, ब्रिटेन और ब्रिटिश शाही परिवार की भूमिका उन देशों में बार-बार जांच के दायरे में आई है जहां ब्रिटिश सम्राट अभी भी राज्य का मुखिया है। इस साल की शुरुआत में प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी के कैरिबियन दौरे के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने राजशाही से माफी मांगने और गुलामी के लिए मुआवजे का समर्थन करने का आह्वान किया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं है जब चार्ल्स या किसी रॉयल परिवार के सदस्य को इस तरह की घटना का शिकार होना पड़ा है। इससे पहले 1995 में जब चार्ल्स आयरलैंड के सेंट्रल डबलिन के दौड़े पर थे, तब भी उन्हें इस तरह की घटना का शिकार होना पड़ा था. चार्ल्स को तब भी अंडे फेंके गए थे।