Monday , September 14 2026 2:03 AM
Home / Entertainment / बाॅयफ्रेंड संग न्यूयाॅर्क की सड़कों पर स्पाॅट हुईं एल्सा होस्क, ओवरसाइज ब्लेजर में नजर आया स्टाइलिश लुक

बाॅयफ्रेंड संग न्यूयाॅर्क की सड़कों पर स्पाॅट हुईं एल्सा होस्क, ओवरसाइज ब्लेजर में नजर आया स्टाइलिश लुक


मॉडल एल्सा होस्क अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एल्सा होस्क को बाॅयफ्रेंड टॉम डेली के साथ न्यूयाॅर्क की सड़कों पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान हसीना ब्लैक कलर की लेस ड्रेस में दिखीं।
उन्होंने अपने लुक को ग्रे कलर के ओवरसाइज ब्लेजर से कंप्लीट किया था। मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स और शेड्स उनके लुक को पूरा कर रहे हैं। इस दौरान हसीना ने स्टाइल के साथ-साथ अपनी सेफ्टी का भी ध्यान रखा था।
वहीं उनके बाॅयफ्रेंड की बात करें तो वह शर्ट और जींस में दिखें। कपल की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले एल्सा साल 2018 में सुर्खियों में आई थी जब वह हद ही कीमती बिकिनी पहनकर रैंप पर उतरीं। इसके साथ ही साथ ही उन्होंने बैक पर फैदर लगाए हुए थे।
इस खास बिकनी में 2100 से ज्यादा डायमंड और कीमती स्टोन जड़े हुए थे। एल्सा की इस बिकिनी की कीमत 1 मिलियन डॉलर यानी करीब 7 करोड़ 19 लाख रुपए है।