Friday , May 1 2026 11:26 PM
Home / Uncategorized / एग्जिट पोल ने तो कर दी बंगाल से TMC की विदाई, क्या 4 मई को नतीजे भी इसी कहानी पर लगाएंगे मुहर?

एग्जिट पोल ने तो कर दी बंगाल से TMC की विदाई, क्या 4 मई को नतीजे भी इसी कहानी पर लगाएंगे मुहर?


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण मतदान पूरी होने के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों में टीएमसी पिछड़ती हुई नजर आ रही है। ज्यादातर एजेंसियों के सर्वे में टीएमसी बहुमत का आंकड़े से दूर दिखाई दे रही है।। हालांकि कुछ सर्वे में पार्टी को बढ़त दिखाई गई है। इससे यह साफ होता है कि इस बार टीएमसी के लिए यह चुनाव आसान नहीं रहा। एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी को बहुमत मिलता हुई दिखाई दे रहा। एग्जिट पोल में जहां बीजेपी को 150 से ऊपर सीटें मिलती हुई दिख रही है, वहीं टीएमसी 140 पर सिमटती हुई दिखाई दे रही है। अब 4 मई को तस्वीर साफ होगी कि इस चुनाव में बीजेपी और टीएमसी में से कौन बाजी मारेगा।
140 सीटों पर सिमटती दिख रही टीएमसी – चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार टीएमसी को 130-140 सीटें मिलने का अनुमान है, जो बहुमत के आंकड़े के आसपास है लेकिन स्पष्ट बढ़त नहीं दिखाता। वहीं पी मार्क के सर्वे में पार्टी को 118-138 सीटें दी गई हैं, जो इसे थोड़ा पीछे दर्शाता है। इन दोनों सर्वे से संकेत मिलता है कि टीएमसी को सत्ता बरकरार रखने के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। दूसरी ओर, पीपुल्स पल्स का एग्जिट पोल टीएमसी के लिए सबसे सकारात्मक नजर आता है। इसमें पार्टी को 117-187 सीटों के साथ बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।