Tuesday , May 26 2026 7:43 PM
Home / Entertainment / फैशन डिजाइनर निकोल रिची की बेटी हार्लो को ये है बेहद पसंद

फैशन डिजाइनर निकोल रिची की बेटी हार्लो को ये है बेहद पसंद


लंदन। फैशन डिजाइनर निकोल रिची का कहना है कि उनकी नौ वर्षीय बेटी हार्लो सौंदर्य व मेकअप में काफी दिलचस्पी लेती है और उसे अपने बालों को रंगना बेहद पसंद है।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, रिची (35) और गायक जोएल मैडेन की बेटी को अपने बालों का शेड बदलना पसंद है और उसकी मां (रिची) को इससे कोई ऐतराज नहीं है क्योंकि इसे वह हैरलो की खुशी के लिए अच्छा मानती हैं।

रिची ने कहा, ‘‘वह बालों के साथ प्रयोग करना पसंद करती है और मैं उसे ऐसा करने देती हूं। इससे वह खुशी महसूस करती है। वह अलग-अलग रंगों के साथ प्रयोग करना पसंद करती है, चाहे वह मेकअप हो या नहीं हो….रंगों के साथ प्रयोग करना उसके लिए काफी मायने रखता है, इसलिए मैं उसे ऐसा करने देती हूं।’’
उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को मेकअप करना बेहद पसंद है और वह बालों के लुक और मेकअप की दीवानी है।