
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को आज एक शख्स ने सरेआम तमाचा जड़ दिया है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को दक्षिण-पूर्वी फ्रांस की यात्रा के दौरान यह मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियों में आप देख सकते हैं कि मेक्रों अपने सुरक्षाकर्मियों से घिरे हुए हैं और वहां खड़े लोगों से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वहां खड़े एक शख्स ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति से हाथ मिलाने के बाद उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और घसीटते हुए दूर लेकर चले गए।
लोकतंत्र का बताया अपमान : फ्रांसीसी मीडिया ने पुष्टि की है कि इस अपराध में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्टेक्स ने इस घटना को लोकतंत्र का अपमान बताया है। यह घटना उस समय हुई जब मैक्रों दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के ड्रोम क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने कोविड-19 के कहर के बाद लोगों के जीवन को जानने के लिए रेस्टोरेंट्स का दौरा किया और छात्रों से मुलाकात भी की।
वहीं, हाल ही में फ्रांसीसी सेना को सेवा देने वाले एक गुट ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को इस्लाम को लेकर हिदायत दी थी। इस गुट का कहना है कि इस्लाम धर्म को रियायत देने की वजह से फ्रांस का ‘अस्तित्व’ दांव पर लग चुका है। फ्रांसीसी सेना में सेवारत सैनिकों के इस गुट का यह पत्र कंजर्वेटिव मैगजीन Valeurs Actuelles में प्रकाशित हुआ था। इस मैगजीन में पिछले महीने भी इसी तरह का एक पत्र प्रकाशित हुआ था जिसमें गृह युद्ध की चेतावनी दी गई थी
#Macron se fait gifler en direct de #Tain pic.twitter.com/tsXdByo22U
— ⚜️ (@AlexpLille) June 8, 2021
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website