Wednesday , April 22 2026 4:54 AM
Home / Uncategorized / सऊदी खुफिया एजेंसी और भारत की RAW में दोस्‍ती… दिल्ली से अब रक्षा सहयोग बढ़ा रहे मुस्लिम देश, टेंशन में पाक‍िस्‍तान

सऊदी खुफिया एजेंसी और भारत की RAW में दोस्‍ती… दिल्ली से अब रक्षा सहयोग बढ़ा रहे मुस्लिम देश, टेंशन में पाक‍िस्‍तान


भारत के अरब देशों के साथ अच्छे संबंधों का लंबा इतिहास रहा है। ये संबंध हालिया वर्षों में और ज्यादा बेहतर हुए हैं। खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार है। यह यूरोपीय संघ और आसियान ही नहीं अमेरिका और चीन जैसे शीर्ष द्विपक्षीय साझेदारों से आगे निकल गया है। व्यापार के साथ-साथ रक्षा और खुफिया क्षेत्र में भी भारत के सऊदी अरब से समझौते हो रहे हैं। इस रिश्ते ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ाई है। पाकिस्तान इस्लामी देश होने के नाते अरब मुल्कों से अपने संबंध बनाए रखने की कोशिश करता है लेकिन अब भारत अरब की इस्लामी दुनिया में मजबूत हो रहा है। यह पाकिस्तान के पांव अरब से उखाड़ सकता है।
द संडे गार्जियन की रिपोर्ट कहती है कि भारत के अरब दुनिया से आर्थिक संबंधों के साथ-साथ रक्षा और खुफिया सहयोग बढ़ रहा है। भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के बीच सुरक्षा सहयोग को पहले असंभव माना जाता था लेकिन बीते एक दशक में ये काफी बढ़ा है। भारत ने बिना शोर शराबे के संस्थागत रूप से सऊदी अरब और दूसरे खाड़ी देशों से रक्षा सहयोग बढ़ाया है। भारत की खुफिया एजेंसी रॉ के साथ भी सऊदी का समझौता हुआ है।