Tuesday , August 4 2026 7:01 AM
Home / Lifestyle / डार्क अंडरआर्म्स से जल्द पाएं छुटकारा, इस्तेमाल करें ये होममेड पेस्ट

डार्क अंडरआर्म्स से जल्द पाएं छुटकारा, इस्तेमाल करें ये होममेड पेस्ट


फैशन कह लीजिए या फिर शौंक, कुछ लड़कियां गर्मियों में कट स्लीव ड्रेसिस पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। मगर कई बार शौंक होते हुए भी वह इन्हें नहीं पहन सकती, वजह शायद उनके डार्क अंडरआर्म्स हो सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे डार्क अंडरआर्मस से राहत पाने का आसान घरेलू नुस्खा…

बेसन, दही और हल्दी
अंडरआर्म्स क्लीन एंड क्लीयर करने का आसान तरीका है बेसन, दही और हल्दी का स्किन मास्क। एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन और 1 चम्मच दही लें, उसमें 1 टीस्पून हल्दी ऐड करें। इस पैक को 10 मिनट तक अपनी अंडरआर्मस पर लगाकर रखें। उसके बाद हल्के हाथों से रगड़कर पैक उतार दें। ऐसा हफ्ते में 2 से 3 बार करें।
चावल का आटा
चेहरे और स्किन के दाग-धब्बे दूर करने के लिए चावल का आटा बेहद फायदेमंद है। चावल के आटे में 1 चम्मच दही और 1 टीस्पून बेकिंग सोडा मिलाकर काली पड़ी त्वचा पर लगाएं। हल्के हाथों से रगड़ने के बाद पानी के साथ स्किन साफ कर लें।
अंडे की सफेदी
अंडरआर्म्स क्लीन करने के लिए अंडे की सफेदी भी मददगार है। अंडे का व्हाइट भाग डल पड़ी स्किन पर अप्लाई करें। जब पैक सूख जाए तो थोड़ा सा बेसन या फिर पाम स्टोन के साथ हल्के हाथों से त्वचा रगड़ें। ऐसा आप हफ्ते में 1 बार जरुर करें।
विटामिन-सी
विटामिन-सी युक्त नींबू, संतरा और आंवले का रस भी डार्क अंडरआर्म्स को दूर करने में मदद करता है। आप एक डिब्बी में 1 नींबू का रस, 1 चम्मच शहद और ग्लिसरीन मिलाकर घोल तैयार करके रख लें, हफ्ते में 2 बार इस घोल के साथ अंडरआर्म्स की मसाज करें। कालेपन के साथ-साथ अंडरआर्म्स में से आने वाली स्मैल भी दूर होगी।
चारकोल फेस मास्क
मार्किट में मौजूद चारकोल युक्त फेस मास्क भी अंडरआर्म्स पर अप्लाई कर सकते हैं। मास्क अप्लाई करने के बाद नींबू के छिलके से मास्क को रगड़कर त्वचा से हटाएं।