Sunday , September 13 2026 12:44 AM
Home / Entertainment / हार्मोनल बदलाव मेरी जिंदगी बर्बाद कर रहे : डकोटा जॉनसन

हार्मोनल बदलाव मेरी जिंदगी बर्बाद कर रहे : डकोटा जॉनसन


अभिनेत्री डकोटा जॉनसन को लगता है कि उनका मासिक धर्म उनके जीवन को बर्बाद कर रहा है। ‘इनस्टाइल मैगजीन’ के साथ एक साक्षात्कार में डकोटा ने अपने मासिक धर्म के बारे में कहा कि यह दर्दनाक है।
उन्होंने कहा, ‘‘अगर ईमानदारी से कहूं तो मेरे मासिक धर्म के दौरान मेरे हार्मोनल परिवर्तन मेरे जीवन को बर्बाद कर देते हैं। हर महीने। ये अविश्वसनीय है।’’
डकोटा ने बताया, ‘‘यह काफी दर्दनाक होता है और यह हर महीने होता है। मुझे अभी भी इसकी आदत नहीं पड़ी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह वास्तव में पागल कर देने वाला होता है।’’