
खेल में हार और जीत तो लगी रहती है लेकिन खिलाड़ियों के सपोर्ट में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। ये बात नॉर्वे की जनता बखूबी समझती है। नॉर्वे की फुटबॉल टीम भले ही 2026 फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड से 2-1 से हारकर बाहर हो गई। लेकिन स्वदेश लौटने पर टीम का स्वागत किसी चैंपियन की तरह किया गया। ओस्लो की सड़कों पर लगभग 90 हजार प्रशंसक अपने खिलाड़ियों के सम्मान में उमड़ पड़े और पूरे शहर में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला।
निकाली गई ओपन बस परेड – टीम के स्वागत के लिए ओपन-टॉप बस परेड निकाली गई, जिसमें खिलाड़ी हजारों समर्थकों का अभिवादन करते नजर आए। ओस्लो की मुख्य सड़क कार्ल योहान्स गेट और रॉयल पैलेस के आसपास प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटी। खिलाड़ियों के विमान को पारंपरिक वॉटर कैनन सलामी भी दी गई।
विश्व कप में 28 साल बाद वापसी करने वाली नॉर्वे ने शानदार प्रदर्शन किया था। टीम ने राउंड ऑफ 16 में ब्राजील को हराकर बड़ा उलटफेर किया और पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ अतिरिक्त समय में मिली हार ने उसके अभियान का अंत कर दिया।
वाइकिंग रोर भी हुआ – राजा हेराल्ड और नॉर्वे के शाही परिवार ने भी खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने खुद ड्रम बजाए जिस पर सभी प्रशंसक और खिलाड़ियों ने वाइकिंग रोर सेलिब्रेशन किया। कप्तान मार्टिन ओडेगार्ड ने कहा कि उन्हें देशवासियों से मिला यह प्यार और समर्थन जिंदगी भर याद रहेगा। जिस तरह नॉव्रे की जनता ने अपनी टीम के खिलाड़ियों के सम्मान में स्वागत किया उससे साफ नजर आता है कि देश में फुटबॉल के जुनून की कोई सीमा नहीं है।
एरलिंग हालैंड रहे दूर – फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड और मिडफील्डर सैंडर बर्गे यात्रा संबंधी कारणों से मुख्य समारोह में शामिल नहीं हो सके। पूरे टूर्नामेंट में हालैंड ने अपने प्रदर्शन से दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने टूर्नामेंट में 7 गोल दागे, गोल्डन बूट की रेस में उनका नाम तीसरे स्थान पर है।
Home / Sports / दिल टूटा, फिर भी जश्न मना! हार के बावजूद नॉर्वे टीम का भव्य स्वागत, हालैंड इस वजह से रहे दूर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website